फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Another act of the city council, street lights were being run directly without electricity meter in the city, electricity corporation cut the connection

नगर परिषद का एक और कारनामा, शहर में बिना बिजली मीटर के सीधी चलाई जा रही थी स्ट्रीट लाइट, बिजली निगम ने काटे कनेक्शन

Sun, 26 Dec 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Another act of the city council, street lights were being run directly without electricity meter in the city, electricity corporation cut the connection
विश्वकर्मा कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटते कर्मचारी। - फोटो : Jind
हमेशा अपनी कार्यप्रणाली के कारण चर्चाओं में रहने वाली जींद नगर परिषद का एक और कारनामा सामने आया है। इस बार बिजली निगम ने नगर परिषद को बिजली चोरी करते पकड़ा है। इसके बाद वार्ड नंबर दस के आरा रोड व विश्वकर्मा कॉलोनी में करीब 50 स्ट्रीट लाइट्स के कनेक्शन काट दिए गए। हालांकि अब सोमवार को इसका नोटिस भी नगर परिषद को दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल बिजली निगम के शहरी फीडर नंबर पांच पर बिजली का लाइन लोस 24 प्रतिशत चल रहा है। शहरी क्षेत्र में लाइन लोस 13 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। यह फीडर खुद बिजली निगम के एसई द्वारा गोद लिया गया है। ऐसे में लाइन लोस घटाने के लिए फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बिजली के तार, केबल बदलने का काम चल रहा है। इसी दौरान जब बिजली निगम की टीम वार्ड नंबर दस में पहुंची तो पाया कि काफी सारी स्ट्रीट लाइट्स बिना बिजली मीटर के सीधे ही चल रही हैं। इस पर अधिकारियों को सूचित कर कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट्स की होगी जांच
शहर में मुख्य मार्गों व कॉलोनियों में नगर परिषद की करीब 16 हजार स्ट्रीट लाइट्स हैं। वार्ड नंबर दस में चोरी पकड़े जाने पर बिजली निगम अब गंभीर हो गया है। ऐसे में अधिकारियों ने तय किया है कि पूरे शहर की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात अंधेरे में डूबा आरा रोड
बिजली निगम की कार्रवाई के तहत आरा रोड की अधिकतर लाइट्स के कनेक्शन कट गए। इससे यह मार्ग पूरी तरह अंधेरे में डूबा रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई।
अधिकारियों की लापरवाही, लोगों को परेशानी
इस मामले में साफ है कि लापरवाही अधिकारियों ने की और परेशानी जनता को उठानी पड़ रही है। नगर परिषद लोगों से कर लेती है लेकिन बिजली के बिल में गड़बड़ी की जा रही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
-रिंकू नागर, निवर्तमान पार्षद, वार्ड दस।
करवाई जाएगी जांच
यह मामला संज्ञान में आया है। यहां कुछ लाइट्स बिना बिजली मीटर के चल रही थी। ऐसे में इन सभी लाइट्स को मीटर से जोड़ा जाएगा। यह भी पता लगाया जाएगा कि यह सब किस कारण से हुआ है। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की साजिश मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

-राजेंद्र प्रसाद, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद ,जींद।
वार्ड नंबर दस में कुछ स्ट्रीट लाइट्स बिना बिजली मीटर के सीधी चल रही थी। शहर में अन्य स्ट्रीट लाइट्स की भी जांच की जा रही है। ऐसी स्ट्रीट लाइट्स के कनेक्शन काटे गए हैं।
-केडी बंसल, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed