{"_id":"690ced47f2f96fe3120f5947","slug":"another-accused-arrested-in-elderly-mans-murder-case-jind-news-c-199-1-sroh1006-143449-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बुजुर्ग की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बुजुर्ग की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 07 Nov 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी03-पुलिस गिरफ्त में हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भिड़ताना में जून में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी देवरड़ निवासी जितेंद्र को सीआईए सफीदों ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
24 जून रात को 62 वर्षीय रणधीर, उसका भाई सूबेदार रणबीर और उनका बेटा शिवकुमार समेत अन्य परिवार के लोग अपने घर पर सो रहे थे। तभी पड़ोस के ही नरेश उर्फ नेशा और राजेश उर्फ भालू ने बाहर से करीब दर्जन भर बदमाशों को बुलाकर रणधीर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
इससे रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सूबेदार रणबीर और उसका बेटा शिवकुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में नरेश उर्फ नेशा और राजेश उर्फ भालू को नामजद कर 10-12 अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं क तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं यह आरोपी तभी से फरार चल रहा था। सीआईए इंचार्ज राधेश्याम ने बताया कि हत्या के मामले में देवरड़ निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।