फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anita is providing makeup and beauty training to over 300 girls.

Jind News: चूल्हा-चौका संभालने की सोच को जुनून से तोड़ा, 300 से अधिक लड़कियों को मेकअप व ब्यूटी ट्रेनिंग दे रही हैं अनीता

Sun, 23 Nov 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Anita is providing makeup and beauty training to over 300 girls.
23जेएनडी01: अनिता उर्फ लिविशा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अलेवा गांव की अनिता ने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए हर चुनौती को अवसर बनाकर आगे कदम बढ़ाया। कभी चूल्हा-चौका संभालने तक सीमित मानी जाने वाली महिलाओं की सोच को अपने जुनून से तोड़ा। आज वह खुद अपने पैरों पर खड़े होने के साथ 300 से अधिक लड़कियों को मेकअप व ब्यूटी ट्रेनिंग दे रही हैं।
अनिता ने बताया कि एक साधारण परिवार से होने के कारण बचपन से ही आर्थिक चुनौतियां उनके सामने रही। 12वीं के बाद उन्होंने ब्यूटी पार्लर में कॅरिअर बनाने का फैसला लिया और प्रशिक्षण पूरा कर लिया। करीब 15 वर्ष पहले अलेवा गांव में उनकी शादी हुई तो घरवालों के दबाव में उन्हें यह काम छोड़कर निजी स्कूल में पढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन

धीरे-धीरे उनकी लगन और हुनर ने परिवार की सोच बदली। इसके बाद परिस्थितियां बदली और पति ने दोबारा कॅरिअर शुरू करने के लिए प्रेरित किया। अब तक उन्होंने लगभग 300 जरूरतमंद लड़कियों को निशुल्क ट्रेनिंग दी है। उनके पास वर्तमान में भी महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति की मदद से चढ़ी सफलता की सीढ़ी
अनिता बताती हैं कि शुरुआत कठिन थी। पति ने उनकी पढ़ाई पूरी करवाने में मदद की और प्रोत्साहित किया। आज वही लोग जो पहले ताने देते थे उनके काम की सराहना करते हैं।सफलता की शुरुआत अपनी रुचि और हुनर को पहचानने से होती है। वह ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों को वह निशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ डिप्लोमा भी दिलवाती हैं। शादियों में जरूरतमंद लड़कियों का मेकअप वह केवल उत्पाद खर्च पर कर देती हैं।

23जेएनडी01: अनिता उर्फ लिविशा।

23जेएनडी01: अनिता उर्फ लिविशा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed