नरवाना। 18वीं एशियन महिला जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 29 अगस्त तक हुआ। प्रतियोगिता में भारत की टीम का सबसे पहले मैच उज्बेकिस्तान, दूसरा चीन, तीसरा हांगकांग और चौथा मैच कजाकिस्तान के साथ हुआ। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि महाविद्यालय की छात्रा अनिका भी भारत की तरफ से खेली।
इसके बाद मैच ईरान के साथ हुआ जिसमें 26-20 से जीत प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में अनिका ने उज्बेकिस्तान के मैच में आठ गोल, चाइना के मैच में छह गोल, ईरान के मैच में सात गोल और हांगकांग के मैच में 11 गोल करके इंडिया की टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया।
महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य ने छात्रा का उत्साहवर्धन किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, महासचिव जियालाल गोयल और कोषाध्यक्ष धर्मवीर गोयल ने छात्रा और खेल प्रभारी मनीषा को बधाई दी।