{"_id":"682e163475068cb38402873b","slug":"angry-villagers-blocked-the-road-due-to-no-electricity-supply-for-even-two-hours-and-locked-the-substation-jind-news-c-199-1-sroh1009-135063-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों लगाया जाम, सब स्टेशन पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों लगाया जाम, सब स्टेशन पर जड़ा ताला
Wed, 21 May 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 21 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
21जेएनडी16: खेड़ी पावर हाउस के सामने जींद-सफीदों मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण। राहगीर
जींद। लगातार बढ़ रही गर्मी से बिजली समस्या भी गहराने लगी है। पिछले 5 दिन में लगभग 20 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी। इसके कारण पिछले 24 घंटे में 200 से अधिक शिकायत कटों की लोगों ने दर्ज करवाई। बुधवार को बिजली समस्या को लेकर गांव ढाठरथ के ग्रामीणों ने खेड़ी पावर हाउस के सामने जींद-सफीदों मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं गांव करसिंधु के ग्रामीणों ने रात को बिजली के अघोषित कट लगने से खफा होकर गांव के बिजली सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि बिजली कटों ने उनका बुरा हाल कर दिया है। उनकी रात की नींद छीन ली है। मौके पर पहुंचे बिजली निगम के अधिकारियों ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी।
गांव करसिंधु के ग्रामीणों ने बुधवार को बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज होकर 33 केवी बिजली सब स्टेशन पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि भीषण गर्मी में रात को भी अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इसने उनकी रात की नींद छीन ली है। बिजली गुल रहने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं बिजली निगम के जेई ने ग्रामीणों को बताया कि कट पावर हाउस से नहीं लग रहे बल्कि मुख्यालय से लग रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी और बिजली बहाल करने को लेकर अड़े रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने पावर हाउस के गेट पर ताला जड़ दिया। इसकी सूचना पाकर उचाना के डीएसपी संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक बिजली निगम का अधिकारी उन्हें आश्वासन नहीं देता तब गेट से ताला नहीं खोलेंगे।
खेड़ी पावर हाउस के सामने जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम
गांव ढाठरथ में बिजली समस्या को लेकर काफी संख्या में महिलाएं बुधवार दोपहर को गांव खेड़ी पावर हाउस पर पहुंची। महिलाओं ने बिजली कर्मियों को बाहर निकाल निकाल दिया और पावर हाउस गेट के सामने जींद-सफीदों मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें दिन में दो घटे भी बिजली नहीं मिल रही है। रात को तो और बुराहाल हो रहा है।
वहीं बिजली निगम के एसडीओ अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव में लाइन बदली जा रही है। इसके चलते समस्या बनी है। काम के पूरा होने के साथ बिजली समस्या का समाधान हो जाएगा। इस पर ग्रामीण जाम खोलने के राजी हो गए। एसडीओ ने बताया कि बिजली लाइन बदलने का काम जारी है। जिसके कारण दिक्कत हुई है। कार्य को पूरा होने के साथ बिजली की कोई समस्या नहीं रहेगी।
जिले भर में बिजली निगम के पास 24 घंटे में आई 200 शिकायत
गर्मी बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर व फीडर पर लगातार लोड बढ़ रहा है। इसके कारण बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर 24 घंटे में 200 शिकायत लोगों ने दर्ज करवाई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहर की शिकायतें भी ज्यादा रहीं। इनमें अधिकतर तार गर्म होने पर जलने, फ्यूज उड़ने, कंडक्टर जलने, बॉक्स जलने, की शिकायत रही। इसके अलावा सुभाष नगर कालोनी में रात को लोड ज्यादा बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया और रातभर लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां पर बुधवार दोपहर को बिजली बहाल हुई।
पांच दिन में 20 लाख यूनिट बढ़ी बिजली की खपत
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी लगातार बढ़ रही है। पिछले पांच दिन में 20 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ चुकी है। कट लगने से लोगों को परेशानी हो रही है।
तारीख बिजली की खपत
14 मई 57 लाख यूनिट
15 मई 64 लाख यूनिट
16 मई 66 लाख यूनिट
17 मई 67 लाख यूनिट
18 मई 75. 65 लाख यूनिट
19 मई 77.49 लाख यूनिट
20 मई 80 लाख यूनिट