फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Angry farmers expressed their anger by closing the power house gate due to lack of electricity in the fields.

Jind News: खेतों में बिजली न आने से गुस्साए किसानों ने पावर हाउस गेट बंद कर जताया रोष

Thu, 01 Aug 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 01 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers expressed their anger by closing the power house gate due to lack of electricity in the fields.
31जेएनडी28: 33केवी पॉवर हाऊस का गेट बंद कर बैठे उचाना कलां, खेड़ी मंसानिया के किसान। संवाद
उचाना। खेतों में बिजली सप्लाई शेड्यूल के हिसाब से दिए जाने की मांग को लेकर उचाना कलां, खेड़ी मंसानिया के किसान बुधवार को उचाना के 33 केवी पावर हाऊस पहुंचे। यहां पर पावर हाऊस का गेट बंद कर किसानों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

किसानों के पहुंचने की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। बिजली निगम कर्मचारी कर्मबीर कापड़ो के आश्वासन पर किसान माने। किसानों ने कहा कि अगर एक दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो रोड जाम करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

किसान राजेश, सतबीर ने कहा कि न तो बारिश हो रही है न ही बिजली आ रही है। इसलिए खेतों में धान की फसल खराब हो रही है। शेड्यूल के हिसाब से बिजली सप्लाई नहीं देने से किसान परेशान हैं। शेड्यूल के हिसाब से खेतों में आठ घंटे बिजली आनी चाहिए, लेकिन बीते तीन दिनों से दो से तीन घंटे भी बिजली नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दूसरे फीडर की बिजली सप्लाई शुरू है तो खेतों की बिजली सप्लाई क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शेड्यूल के हिसाब से आठ घंटे बिजली सप्लाई आनी चाहिए, लेकिन दो से तीन घंटे ही बिजली सप्लाई आ रही है। किसान को खेतों में होना चाहिए, लेकिन मजबूरी में वो पावर हाऊस पहुंचकर प्रदर्शन करने पर मजबूर है। तीसरा दिन हो गया है जब बिजली खेतों में नहीं आ रही है। बिजली निगम के अधिकारी छह घंटे और फिर दो घंटे बिजली देने का आश्वासन दे रहे हैं। जो बिजली का शेड्यूल है उसके हिसाब से आठ घंटे बिजली सप्लाई दी जाए, क्योंकि इन दिनों धान की फसल के लिए सिंचाई बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि किसान पहले ही बारिश इस बार कम होने से परेशान है। अब बिजली खेतों में नहीं आने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। आज अपनी शिकायत लेकर पहुंचे तो यहां पर सरकारी अवकाश होने के चलते बड़े अधिकारी नहीं मिले। अब भी जो यहां पर कर्मचारी कार्यरत हैं वो कह रहे है कि बिजली के कट लगेंगे। बिजली का समय शाम 4 से रात 12 बजे तक का है। 4 बजे बिजली आती है तो दो घंटे मुश्किल से चलती है।


वर्जन
खेतों के एपी फीडर पर बिजली समस्या को लेकर किसान पहुंचे थे। पिछले दो दिनों से पावर कट आए है। ओवर लोडिंग की समस्या है। एपी की जो टाइमिंग है उसका शेड्यूल चेंज कर लगातार बिजली देंगे की कोशिश करेंगे। जब पीछे से कट लगता है तो जो कट के समय बिजली गुल रहती है वो भी शेड्यूल के समय में आ जाती है। जब पावर कट आता है तो बिजली बंद करनी पड़ती है।
-नरेंद्र कुमार, 33केवी बस स्टेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed