{"_id":"5d696c9f8ebc3e0181670f21","slug":"angry-councilors-locked-up-municipal-office-due-to-lack-of-tender-for-development-works-jind-news-rtk514979762","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को लेकर टेंडर नहीं लगाए जाने से नाराज पार्षदों ने जड़ा नपा कार्यालय पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को लेकर टेंडर नहीं लगाए जाने से नाराज पार्षदों ने जड़ा नपा कार्यालय पर ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय उपमंडल कार्यालय परिसर में प्रथम फ्लोर पर नपा पार्षदों ने विकास कार्यों का टेंडर नहीं होने पर नपा कार्यालय पर ताला जड़ दिया। ताला लगाने से पहले कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया।
पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर सोमवार दोपहर तक टेंडर प्रक्रिया को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दोपहर बाद पार्षद अपने वार्डों से लोगों को लेकर यहां पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के साथ नपा कार्यालय पर भी ताला जड़ देंगे। जब विकास कार्यों को लेकर टेंडर ही नहीं लगाए जा रहे हैं तो नपा कार्यालय का लोगों को क्या फायदा हो रहा है। इससे अच्छा है वे ताला ही लगा दें। नपा चेयरपर्सन राजेश कुमारी ने कहा कि दोपहर बाद तीन बजे नपा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां पर सचिव महावीर नदारद मिले तो कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्ट्रर चेक किया। वाइस चेयरमैन रणधीर पांचाल, विकास श्योकंद, विद्या सागर, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष, पवन ग्रोवर, बुल्ला श्योकंद, सन्नी एडवोकेट ने कहा कि नपा के पास तीन करोड़ रुपये के करीब की राशि विकास कार्य को लेकर है, लेकिन सचिव जानबूझकर विकास कार्य नहीं होने दे रहा है। नपा की बैठक में विकास कार्य को लेकर प्रस्ताव पारित हो चुके हैं, लेकिन टेंडर नहीं लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विधायक पार्षदों की बैठक में आकर विकास को लेकर प्लानिंग तैयार करती हैं, लेकिन नपा के अधिकारी यहां पर विकास कार्य में रोड़ा बन रहे हुए हैं। सचिव से पहले एमई के नहीं आने के चलते टेंडर नहीं लगाने की बात पार्षदों को करते थे, लेकिन जब 29 अगस्त को बरवाला नपा एमई, जिस पर उचाना का चार्ज है उसके आने के बाद भी सचिव ने टेंडर प्रक्रिया को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे साफ है कि सचिव की मंशा यहां पर विकास करवाने की नहीं है। टेंडर प्रक्रिया अगर शुरू नहीं होती है तो वे सोमवार को दोपहर बाद नपा कार्यालय पर ताला लगा देंगे।