{"_id":"6664bb2fa65cccb7b80f95f4","slug":"anger-increased-due-to-theft-incident-villagers-reached-police-station-riding-in-trolleys-jind-news-c-199-1-jnd1001-118170-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चोरी की वारदात से बढ़ा आक्रोश, ट्रॉलियों में सवार होकर थाने पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चोरी की वारदात से बढ़ा आक्रोश, ट्रॉलियों में सवार होकर थाने पहुंचे ग्रामीण
Sun, 09 Jun 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी10: पुलिस थाना पहुंचे सेढ़ा माजरा के ग्रामीण। संवाद
उचाना। सेढ़ा माजरा गांव में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात से गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर उचाना पुलिस थाना पहुंचे। गांव में झोटा चोरी होने की वारदात होने से पहले भी खेतों से स्टार्टर चोरी होने की घटनाएं निरंतर बढ़ने से ग्रामीण गुस्से में है। उन्होंने कहा कि चोरी की वारदात बढ़ रही है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सरपंच प्रतिनिधि अनूप ने बताया कि गांव में चोरी की वारदात बढ़ रही है। कुछ दिन पहले गांव का झोटा चोरी हो गया था। इसके अलावा खेतों में लगाई गई बिजली की मोटर और स्टार्टर के चोरी होने की वारदात हर दिन हो रही है।
आज तक किसी चोर का सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार को भी एसएचओ के पास आए थे। एफआईआर दर्ज करवा कर गए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शनिवार को दोबारा आए हैं। गांव के लोगों ने घसो जाकर सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक पिकअप दिखाई दे रही है, जिसमें पशु नजर आ रहे हैं। ये अल सुबह साढ़े दिन बजे के आस-पास का समय है। ग्रामीणों ने कहा कि थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि कैमरे की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि पानी के बिना फसल खराब हो रही है। किसान स्टार्टर नया लाकर लगाते हैं तो वह चोरी हो जाता है। अभी तक चोरी का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले भी चोरों को पकड़ने की मांग कर चुके हैं।
उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सेढ़ा माजरा गांव से शिकायत मिली थी कि गांव में झोटा चोरी हो गया है। तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज की गई है। तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। जल्द सुराग लगा कर चोरों को पकड़ा जाएगा। छोटा दो दिन से खुला था, जिसको किसी ने चोरी कर लिया है। खेतोंं से स्टार्टर चोरी होने की अगर शिकायत आएगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।