फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anger Erupts Over Non-Availability of Cylinders; People Block Road for the Second Time

Jind News: सिलिंडर न मिलने से फूटा गुस्सा, लोगों ने दूसरी बार लगाया जाम

Fri, 27 Mar 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Anger Erupts Over Non-Availability of Cylinders; People Block Road for the Second Time
27जेएनडी05: गोहाना रोड पर बीच सड़क बैठकर जाम लगा रहे सिलिंडर लेने आए उपभोक्ता। स्रोत : उपभोक्ता - फोटो : पानी की टंकी की सफाई करते मजदूर।
जींद।
विज्ञापन

गैस किल्लत के चलते चार दिन में दूसरी बार हुडा ग्राउंड के नजदीक शुक्रवार को गोहना रोड पर उपभोक्ताओं ने जाम लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क से हटाया। पारस गैस एजेंसी के कर्मियों से बात कर लोगों को आश्वासन दिया कि सिलिंडर की गाड़ी आएगी। दोपहर बाद गाड़ी पहुंचने पर गैस का वितरण शुरू करवाया।
जिले में गैस सिलिंडर की कमी को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। 23 मार्च दिन पहले तीन एजेंसियों में सिलिंडर नहीं होने के कारण गोहाना रोड पर जाम लगाया था। इस दौरान पारस गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं दी कि सिलिंडर की गाड़ी आएगी या नहीं।
विज्ञापन

इसके चलते शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे गैस की गाड़ी हुडा ग्राउंड में नहीं आई तो उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया और गोहाना रोड जाम कर दिया। गोहाना रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। दोपहर बाद गाड़ी पहुंचने के बाद गैस का वितरण शुरू करवाया। सभी को गैस सिलिंडर मिलने तक पुलिस की गाड़ी खड़ी रही ताकि दोबारा से कोई विवाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गैस सिलिंडर नहीं आने से बढ़ी ज्यादा परेशानी
शहर में कॉन्फेड की एक एजेंसी है। पहले इसमें लगभग सात हजार से ज्यादा उपभोक्तों के कनेक्शन थे लेकिन कई बार हालात ऐसे हुए कि सिलिंडर नहीं मिले। इसके चलते इसकी काॅपी दूसरी एजेंसियों में बदलवा दी गई। अब इसके लगभग 3500 उपभोक्ता। इसमें पिछले आठ दिन से गैस की सप्लाई नहीं आई। बाजार के आसपास के क्षेत्र में इनकी कॉपी ज्यादा हैं। इसके कारण शहरवासियों के लिए कॉन्फेड ने ज्यादा परेशानी पैदा की है जबकि दूसरी एजेंसियों से लाइन में लगकर एक या दो दिन में सिलिंडर मिल रहे हैं।
वर्जन

जाम लगा रहे लोगों को समझाकर कुछ ही देर में सड़क से हटवा दिया था। इसके बाद उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगवाकर सिलिंडर बंटवा दिए गए।

-पूजा जाखड़, सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद

27जेएनडी05: गोहाना रोड पर बीच सड़क बैठकर जाम लगा रहे सिलिंडर लेने आए उपभोक्ता। स्रोत : उपभोक्ता

27जेएनडी05: गोहाना रोड पर बीच सड़क बैठकर जाम लगा रहे सिलिंडर लेने आए उपभोक्ता। स्रोत : उपभोक्ता- फोटो : पानी की टंकी की सफाई करते मजदूर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article