फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anganwadi workers' strike continues, today the MLA's residence will be surrounded

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, आज घेरेंगी विधायक आवास

Wed, 19 Jan 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' strike continues, today the MLA's residence will be surrounded
मांगों को लेकर ग्रीन बेल्ट में धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Jind
जींद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का धरना मंगलवार को 41वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता मूर्ति धमतान व संचालन रमेश देवी ने किया। उन्होंने बताया कि आज कार्यकर्ता विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन की सचिव सुमन ने कहा कि हरियाणा सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही। इसलिए बुधवार को वह नेहरू पार्क में एकत्रित होंगी और यहां से जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि इतनीसर्दी में प्रदेश की हजारों महिला कर्मी सड़क पर बैठी हैं और सरकार मौन है। छह साल के बच्चों व गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए पोषण व स्वास्थ्य की देखभाल आईसीडीएस विभाग के तहत वे ही करती हैं। उक्त सेवाएं प्रभावित हैं, लेकिन सरकार को इसकी भी कोई चिंता नहीं है। एक तरफ सरकार ने कोरोना के चलते स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दे रखे हैं। वहीं स्कूल स्टाफ को भी आधी संख्या में बुलाया जा रहा है। दूसरी ओर प्ले स्कूलों की ट्रेनिंग करना और कुछ नहीं, बल्कि राज्य में जारी आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल को कमजोर करने की साजिश है। इस साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। धरने में विद्या, पतासो, संतोष, कृष्णा, रोशनी, शकुंतला, पुष्पा, मूर्ति, सुदेश, शीलावती, कमलेश, रमेश देवी, पुष्पा, सुदेश, मूर्ति, बिमल, कमला, बीरमति, राजकुमारी, सतवंती, जयपति, सुनीता, लक्ष्मी, सीमा, पूनम, सरोज, कृष्णा, राजेश देवी, दर्शना, मुकेश, कमला, सावित्री, लाजवंती, निर्मला शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed