फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   anganwadi workers protested and expressed their anger

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया रोष

Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
anganwadi workers protested and expressed their anger
बस अड्डा चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करतीं आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदलकर एनजीओ को सौंपने के विरोध में लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लघु सचिवालय से बस अड्डे तक प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद बस अड्डा चौक पर प्रदेश सरकार को मांगों को लेकर चेताया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने लगभग 20 मिनट तक चौक पर नारेबाजी की। जिसके कारण एक तरफ तो रानी तालाब और दूसरी तरफ लघु सचिवालय तक लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला प्रधान राजबाला ने कहा कि उन्होंने लघु सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल आंगनबाड़ी केंद्रों को ताला लगाकर शुरू की है। उन्होंने बताया कि एक तो आंगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ को सौंपने का, दूसरा इन कर्मियों का वेतनमान बढ़ाने तथा कैथल में आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्करों पर दर्ज किए मुकदमों को जब तक वापस नहीं लिया जाता, तब तक वह आंदोलन को जारी रखेंगी। इस अवसर पर दयावंती, सविता ईक्कस मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed