फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anganwadi workers and helpers demonstrated

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

Fri, 08 Oct 2021 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helpers demonstrated
बस स्टैंड के पास प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। आंगनबाड़ी केंद्रों को निजी हाथों में सौंपने का विरोध कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। यूनियन कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर बस स्टैंड तक प्रदर्शन किया। इसके चलते बस स्टैंड के पास कुछ देर तक जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान राजबाला ने कहा कि सन 1975 सरकार ने आंगनबाड़ी की योजना शुरू की। इसके चलते गांव-गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना हुई। इसके तहत कुपोषण को रोकने के क्षेत्र में अच्छा काम हुआ। मामूली से बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक पूरी लगन व मेहनत से काम कर रही हैं। आज सरकार इसे निजी एनजीओ को सौंप रही है। उन्होंने कहा कि एनजीओ को कोई रिपोर्ट नहीं दी जाएगी। इसके विरोध में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को ताले लगा दिए गए हैं और यह ताले तभी खुलेंगे, जब सरकार अपना फैसला वापस लेगी। साथ ही उन्होंने मांग उठाई कि आंदोलन के चलते बर्खास्त की गई कार्यकर्ता कमला गोदारा को भी सरकार को बहाल करना होगा। इस मौके पर दयावंती, उर्मिला, सविता, निर्मला, विद्या सुदेश बिमला कमला नीलम, मीनू, श्वेता, माधुरी, सुनीता, रमा, कुसुम, गुलशन व मनीला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed