फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   An RTA team issued challans to seven buses and imposed fines.

Jind News: आरटीए की टीम ने सात बसों के चालान कर 64 हजार जुर्माना लगाया

Fri, 01 May 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
An RTA team issued challans to seven buses and imposed fines.
01जेएनडी27-बरवाला रूट पर बस के ऊपर चढ़े छात्रों को नीचे उतारती आरटीए टीम। स्रोत कर्मचारी
जींद। आरटीए की टीम ने शुक्रवार को स्टेट कैरिज परमिट बसों के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान 18 बसों की चेकिंग की गई जिसमें सात बसों में खामी मिली। 64 हजार के चालान कर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

आरटीए कार्यालय में निजी बसों में छात्रों के पास मान्य नहीं होने, बुजुर्गाें से दुर्व्यवहार करने और ज्यादा किराया मांगने, प्रेशर हॉर्न लगाने, चालक-परिचालकों के बिना वर्दी में होने और चालक-परिचालकों के पास लाइसेंस नहीं होने की शिकायतें मिल रही थी।
विज्ञापन

टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए बरवाला, नरवाना और गोहाना रूट पर चेकिंग की। इस दौरान दो बसों में प्रेशर हॉर्न लगा नहीं मिला। वहीं दो बसों में सरकारी नंबर प्लेट नहीं मिली और एक बस में चालक-परिचालक वर्दी में नहीं थे और एक बस में चालक-परिचालकों के पास लाइसेंस ही नहीं था। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए 64 हजार रुपये जुर्माना ठोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने वाली रूट पर नहीं मिली बस
गोहाना रूट की एक निजी बस का वीरवार को वीडियो वायरल हुआ था। उसमें बस चालक पढ़ाई करने वाले युवाओं के साथ बहस करता दिखाई दे रहा है। वहीं उनको बस से नीचे भी उतार रहा है। वीडियो में एक वाक्या और दिखाई दिया जिसमें छात्र-छात्राएं एक गांव में बस के इंतजार में खड़े हैं। फिर एक बस आती दिखाई देती है और सामने छात्र-छात्राएं खड़े होने पर चालक बस को भगा ले गया था और एक छात्र उसके नीचे आने से बाल-बाल बच गया था। टीम ने रूट पर उस बस की जांच की लेकिन शु्क्रवार को वह अपने टाइम-टेबल पर नहीं मिली। इस पर टीम ने चक्कर मिस करने पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।

वर्जन
कार्यालय में आ रही शिकायतों के बाद प्राइवेट बसों की जांच को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। सात बसों में खामी मिलने पर चालान कर 64 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। -बलजीत सिंह, इंस्पेक्टर, जिला परिवहन विभाग कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article