फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   An oath was taken against social evils in Khokhri village.

Jind News: खोखरी गांव में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ली शपथ

Thu, 22 Jan 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
An oath was taken against social evils in Khokhri village.
21जेएनडी11: हिंदू कन्या महाविद्यालय में एनएसएस ​शिविर में मौजूद स्वयसेविकाएं। स्रोत संस्थान
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक साजन कुमार और संतोष देवी ने स्वयंसेविकाओं को सूर्य नमस्कार, मेडिटेशन और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

48 स्वयंसेविकाओं ने गोद लिए गए गांव खोखरी का दौरा किया। सरपंच सुनीता देवी के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वयंसेविकाओं ने गांव के पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों और छात्राओं ने एकजुट होकर दहेज, लैंगिक भेदभाव, भ्रूण हत्या, नशाखोरी और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की शपथ ली।
अगले सत्र में, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सतीश देसवाल ने एचआईवी एड्स से बचाव और जिम्मेदारी विषय पर व्याख्यान देते हुए छात्राओं को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत, अन्न बचाओ, भविष्य बचाओ विषय पर नारा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने रचनात्मक ढंग से अन्न संरक्षण का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि 20 से 26 जनवरी तक चलने वाला यह शिविर युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व के गुणों का विकास कर उन्हें बेहतर नागरिक बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed