{"_id":"69e9193df3d60e362a07af04","slug":"an-fir-has-been-registered-for-theft-and-investigation-has-begun-jind-news-c-199-1-sroh1006-152107-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मुख्य आरोपी से बरामद किए चोरी के पांच पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मुख्य आरोपी से बरामद किए चोरी के पांच पशु
विज्ञापन
22जेएनडी18-पुलिस गिरफ्त में भैंस चोरी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। एवीटी स्टॉफ ने चोरी मामले में मुख्य आरोपी सारिक से पांच पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है।
एवीटी स्टाफ ने 17 अप्रैल को नौ लाख की चार भैंस चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली जिला के गांव चोतरा निवासी सारिक को गिरफ्तार किया था। जुलाना निवासी अजय ने एफआईआर में बताया था कि उनकी जैजैवंती गांव में भैंसों की डेयरी है।
30 जनवरी रात को डेयरी से तीन-चार युवकों ने ताला तोड़कर करीब नौ लाख कीमत की चार भैंस चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सारिक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर लिया था। अब पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से तीन भैंस दो कटड़ी बरामद कर ली हैं।