{"_id":"5d335e628ebc3e6cd11bb105","slug":"an-arrest-in-terms-of-loan-all-the-fake-papers-jind-news-rtk506135664","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजातों के सहारे लोन देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कागजातों के सहारे लोन देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल निवासी एक व्यक्ति के कागजातों के सहारे फर्जी खाता खोलकर उसको लोन दिलाने के मामले के एक आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में इलाहाबाद बैंक के मैनेजर और गुरुग्राम स्थित लैंडिंग कार्ड फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंधक के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था।
अक्तूबर 2018 को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में आंबेडकर नगर कैथल निवासी प्रवीण कुमार ने कहा था कि वह दिसंबर 2017 में आगरा से कैथल जा रहा था। जींद में रोहतक रोड पर उसने एक होटल पर चाय पी थी। इस दौरान उसके कागजात गिर गए। उसके पास अगले दिन देवेंद्र नामक एक व्यक्ति का फोन आया और कहा कि उसके कागजात उसे मिले हैं और उसने कैथल निवासी किसी व्यक्ति के हाथ कागजात भेज दिए। प्रवीण ने कहा कि जब उसे कागजात मिले तो उनमें उसका पेन कार्ड और आधार कार्ड नहीं थे। प्रवीण ने अपने यह कागजात दोबारा बनवाए। 21 अगस्त 2018 को उसके पास गुरुग्राम से लैंडिंग कार्ड फाइनेंस कंपनी से फोन आया कि आपका पांच लाख रुपये का लोन पास हो गया है। यह आपके जींद स्थित इलाहाबाद बैंक के खाते में डलवा दिया है। इसकी एक किस्त भी जमा हो गई लेकिन दूसरी किस्त जमा नहीं हुई है। प्रवीण ने कहा कि इसके बाद उसने जींद स्थित इलाहाबाद बैंक में पता किया तो उसके नाम से खाता खुला मिला। उसने इसकी शिकायत पुलिस और सीएम विंडो को दी। पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर इलाहाबाद बैंक मैनेजर और लैंडिंग कार्ड फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में गांव रधाना निवासी परविंदर का नाम सामने आया था। पुलिस ने परविंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।