फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Among all the movements, human movement is the best: Muni Naveen Chandra

सभी गतियों में मानव गति सबसे सर्वश्रेष्ठ : मुनि नवीन चन्द्र

Wed, 22 Nov 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 22 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Among all the movements, human movement is the best: Muni Naveen Chandra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। मधुरवक्ता नवीन चन्द्र महाराज एवं श्रीपाल मुनि महाराज ने कहा कि इस धरा पर मौजूद सभी गतियों में मानव गति सबसे सर्वश्रेष्ठ है। हमें मानव जीवन मिला है तो हमें इसकी कीमत को समझना होगा।
मनुष्य सृष्टि का सबसे महान प्राणी है क्योंकि उसें भगवान ने सोचने व समझने की सबसे बड़ी शक्ति प्रदान की है। मधुरवक्ता नवीन चंद्र महाराज व श्रीपाल मुनि महाराज मंगलवार को श्री एसएस जैन स्थानक में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन पल-पल बीत रहा है तो उसे व्यर्थ ना जाने दे और उसे सद्कर्मों में लगाए। जिस प्रकार किसान खेत में जो फसल लगाता है उसे वहीं फल प्राप्त होता है। ठीक उसी प्रकार जैसे हम जीवन में कर्म करेंगे वैसे ही हमें कर्मों के अच्छे व बुरे फल प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दान देने से धन नहीं घटता बल्कि उसमें ओर अधिक वृद्धि होती है। सेवा कार्यों व दान से बड़ा जीवन में कोई धर्म नहीं है। सारे धर्मग्रंथ और पंथ मानव जीवन की महिमा का वर्णन करते हैं। एक मन है, एक आत्मा है और एक शरीर है। तीनों अलग-अलग होने के बावजूद भी सभी के अपने-अपने कार्य हैं। इनमें से एक के बिना भी शरीर का संचालन नहीं हो सकता। जिनके पास आत्मा और शरीर है पर मन नहीं है, वे कामयाब नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed