फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   AMO recruitment was not found wrong, civil surgeon got clean chit

एएमओ भर्ती में नहीं मिली गड़बड़ी, सिविल सर्जन को क्लीन चिट

Thu, 23 Apr 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
AMO recruitment was not found wrong, civil surgeon got clean chit
नागरिक अस्पताल में हुई एएमओ के पद पर भर्ती मामले में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने गड़बड़ी के आरोप लगाए थे, जो जांच में सही नहीं पाए गए। इस पद को लेकर मामला अदालत में है, इसलिए इस भर्ती को रद्द कर दिया गया है। तीन शिकायतों पर विधायक ने दोबारा जांच की मांग की है, इसलिए इन पर दोबारा जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि नागरिक अस्पताल में हुई भर्ती में विधायक ने एक आवेदक की शिकायत पर गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इनकी जांच एडीसी डॉ. सत्येंद्र दूहन ने की और उसकी रिपोर्ट उन्हें सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में साबित हुआ है कि भर्ती प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। सभी कार्य पारदर्शिता से हुआ है। वहीं मुआना सीएचसी के लिए एएमओ पद पर जो भर्ती हुई है, उसका मामला पहले ही अदालत में विचाराधीन है। उस मामले में अदालत के स्थगन आदेश हैं, इसलिए यह भर्ती रद्द की जाती है। विधायक ने अन्य तीन शिकायतों पर दोबारा जांच की मांग की है, इसलिए इन तीन शिकायतों की दोबारा जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि सिविल सर्जन पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने एक आवेदक को अधिक अंक देकर पहले नंबर पर लाने के आरोप लगाते हुए भर्ती में गड़बड़ी बताई थी। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग डीसी से की थी। डीसी ने मामले की जांच एडीसी डॉ. सत्येंद्र दूहन को सौंपी थी। एडीसी ने मामले की जांच करके इसकी रिपोर्ट वीरवार को डीसी को सौंप दी। जांच में सामने आया है कि भर्ती प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं थी। हालांकि मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण इस भर्ती को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed