फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   amit murder dsp ko altimetam

अमित हत्याकांड में डीएसपी को सात दिन का समय

Tue, 02 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
 जामनी गांव में पिछले दिनों हुई युवक की हत्या के मामले में कालवा बारहा की पंचायत सोमवार को उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग तथा एसएसपी अभिषेक जोरवाल से मिली।
विज्ञापन


पंचायत ने इस मामले में निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी को देते हुए एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। वहीं पंचायत ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन


डीसी तथा एसएसपी से मिलने पहुंचे कालवा बाराह के प्रधान महावीर, सुभाष फौजी, जामनी के सरपंच राजसुमेर, बनिया खेड़ा के सरपंच अजित सैनी, राजेंद्र सिंगरोहा, अमरावली के पूर्व सरपंच अजीत, पंडित टेकराम, कर्म सिंह, दलीप सिंह नंबरदार, सरदार बलदेव सिंह, बलकार सिंह, रोहताश, महासिंह, सरदार चैन सिंह, धर्म सिंह, सरदार गुरचरण सिंह ने कहा कि इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप किया जा रहा है, जिस कारण आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जामनी गांव निवासी अमित 26 मई की रात घर में मृत पाया गया था। मृतक के पिता रघुबीर ने बताया कि जिस समय उसका लड़का अमित मृत पाया था, उसने पिल्लूखेड़ा पुलिस को सूचित किया था लेकिन दोषियों की पुलिस के साथ मिलीभगत होने के कारण उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसमें मृतक की पत्नी सोनिया, पड़ोसी जसबीर, जसबीर की पत्नी फूली व जसबीर की मां तारो शामिल हैं, जिन्होंने उसके लड़के की हत्या की है। सभी आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।


इसीलिए इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। सभी लोगों ने एसएसपी से इस मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मामले में राजनीतिक दखल की जा रही है, इसीलिए इसकी निष्पक्ष जांच नहीं हो रही। एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed