फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Amidst domestic strife, a young man went live on Facebook and consumed poison.

Jind News: घरेलू कलह में युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर खाया जहर

Thu, 28 May 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Amidst domestic strife, a young man went live on Facebook and consumed poison.
28जेएनडी12: फेसबुक पर लाइव आकर बोलते हुए गांव सिंहपुरा निवासी राममेहर। स्रोत : सोशल मीडिया
सफीदों। सिंहपुरा गांव के 30 वर्षीय राममेहर ने घरेलू कलह के चलते फेसबुक पर लाइव आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। राममेहर की वीडियो फेसबुक पर देख ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तो वह बेसुध हालत में गांव के बाहर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

परिजन युवक को सफीदों के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के गांव खानपुर कला स्थित बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के अस्पताल रेफर कर दिया। सफीदों सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मैं अपनी जिंदगी से परेशान और दुखी हो चुका हूं
युवक ने 10 साल पहले अपने से बड़ी उम्र की महिला से शादी की थी। महिला के पहले से चार बच्चे थे। 47 सेकेंड के वीडियो में राममेहर ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी से परेशान और दुखी हो चुका हूं। उसने अपनी मौत के लिए पत्नी ममता, दामाद सचिन, बेटी कोमल और भाई राहुल को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में वह रोते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने जहरीले पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

फेसबुक पर लाइव आकर जहरीले पदार्थ खाने की सूचना प्राप्त हुई थी। वह जांच के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे थे लेकिन व्यक्ति की हालत गंभीर थी और वह बोलने की स्थिति में नहीं था। व्यक्ति का पारिवारिक झगड़ा है। पति-पत्नी दोनों ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। राममेहर अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -महेंद्र सिंह, एएसआई सदर थाना सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article