फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aman tops in poster making competition

Jind News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अमन अव्वल

Thu, 11 Apr 2024 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aman tops in poster making competition
राजकीय महाविद्यालय मतदान करने की शपथ दिलाते हुए अ​धिकारी।
जींद। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य सत्यवान मलिक कि अध्यक्षता में मेरा वोट मेरा अभिमान विषय पर इंटर कॉलेज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के 40 छात्रों ने भाग लिया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर एसडीएम राकेश सैनी तथा कानूनगो दीपांशु ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता निर्भिक और निडर होकर बिना किसी दबाव में अपना मतदान करें। एसडीएम राकेश सैनी ने शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए सभी को जागरूक सहभागी बनने को कहा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना ही चुनाव आयोग का उद्देश्य है जिसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते रहे हैं। इलेक्ट्रोल कमेटी के संयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार की ओर से छात्रों को मतदान करने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. विजयवीर, नीरू व डॉ. बालकृष्ण ने निभाई। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के अमन ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के योगेश ने द्वितीय व बीएससी तृतीय वर्ष की प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में पूनम, सविता, रचना, चंचल, कोमल व हरज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed