{"_id":"69ac711ded1fd2e1ec0661d4","slug":"aman-kashyap-a-student-of-the-mass-communication-department-of-crsu-achieved-success-in-upsc-jind-news-c-199-1-jnd1010-149542-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू के जनसंचार विभाग के छात्र अमन कश्यप ने यूपीएससी में गाड़ा सफलता का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू के जनसंचार विभाग के छात्र अमन कश्यप ने यूपीएससी में गाड़ा सफलता का झंडा
Sun, 08 Mar 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
जींद। सिविल सेवा परीक्षा 2025 में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के विद्यार्थी अमन कश्यप ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 818वी रैंक प्राप्त किया है। कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने बताया कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प एवं प्रतिभा का प्रतिफल है।
प्रो. सैनी ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि विश्वविद्यालय के होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी अमन विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश की सेवा में अपना अहम योगदान देंगे। संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी 2025 की परीक्षा में विद्यार्थी अमन ने शानदार सफलता हासिल की है।
कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर देश भर के सफल उम्मीदवारों में शामिल होकर युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। ग्रामीण अंचल, साधारण पृष्ठभूमि तथा सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा साबित की। विद्यार्थी अमन ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और निरंतर अध्ययन को दिया।