{"_id":"65f34dec9d4228c335021756","slug":"alumni-are-the-pillars-of-the-educational-institution-vice-chancellor-jind-news-c-199-1-jnd1001-114347-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थान के स्तंभ हैं पूर्व छात्र : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थान के स्तंभ हैं पूर्व छात्र : कुलपति
Fri, 15 Mar 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहाल सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप नारा, डॉ. अजमेर एसोसिएट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट व शिक्षा विभाग के सभी प्राध्यापकों ने किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप नारा ने कहा कि यह गौरव का पल है, जिसमें प्रथम सत्र से लेकर वर्तमान सत्र तक के सभी विद्यार्थी, शोधार्थी और प्राध्यापक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र शिक्षण संस्थान की रीढ़ होते हैं। इससे पूर्व छात्र संस्थान में हुए परिवर्तन और विकास को देख पाते हैं।
कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि पूर्व छात्र मिलन समारोह प्रत्येक शिक्षण संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्व छात्र शिक्षण संस्थान के स्तंभ होते हैं और वे भावनात्मक रूप से संस्थान के साथ जुड़कर उसे नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन ने कहा कि विश्वविद्यालय नैक एक्रीडिटेशन के लिए प्रतिबद्ध है और एल्युमिनी मीट नेक से अच्छा ग्रेड प्राप्त करने में सहायक होगी। इससे छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में नई ऊर्जा व सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहाल सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में सभी पूर्व छात्रों को शामिल होना चाहिए, क्योंकि यह एक मेले की भांति होता है। उन्होंने कहा की सभी छात्र जहां भी जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं वहां मेहनत और ईमानदारी से काम कर अपनी छाप छोड़ें। क्योंकि किसी भी संस्थान की पहचान उसके छात्रों की उपलब्धियों से ही होती है। इस अवसर पर डॉ. अजमेर सिंह, समारोह के समन्वयक कपिल देव, विभाग प्रभारी डॉ. रितु रानी, पूर्व छात्रा सुदेश, एसएचओ सुरेखा, अंकुर, मोनू, संदीप, रीतु, सलमा मौजूद थीं।