{"_id":"6b01d72d0248ec5658051d7b","slug":"along-with-innovation-it-is-also-essential-to-provide-legal-protection-for-your-ideas-jind-news-c-199-1-sroh1006-164113-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नवाचार के साथ अपने विचारों को कानूनी सुरक्षा देना भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नवाचार के साथ अपने विचारों को कानूनी सुरक्षा देना भी जरूरी
विज्ञापन
फोटो 21जेएनडी04-हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के वक्ता अधिवक्ता मायाराम देवली क
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा प्रकोष्ठ और संस्थान नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नवप्रवर्तकों एवं उद्यमियों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों की मूल बातें विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने किया।
उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में नए विचार विकसित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें बौद्धिक संपदा अधिकारों के माध्यम से सुरक्षित रखना भी जरूरी है। इससे मौलिक विचारों और रचनाओं को अनधिकृत उपयोग से बचाने के साथ उन्हें समाजोपयोगी बनाया जा सकता है। मुख्य वक्ता विधि विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. स्वेच्छा मलिक ने बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी देते हुए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के महत्व को समझाया।
दूसरे वक्ता जिला न्यायालय के अधिवक्ता माया राम देवली ने बौद्धिक संपदा अधिकार और नवोद्यम विषय पर व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को पंजीकरण प्रक्रिया और इससे जुड़ी कानूनी सावधानियों के बारे में भी बताया। संस्थान नवाचार परिषद की संयोजक डॉ. प्रियंका साहनी ने छात्राओं को अपने मौलिक विचारों को प्रयोगशाला और कक्षाओं से बाहर निकालकर उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
बौद्धिक संपदा प्रकोष्ठ की संयोजिका रेखा सैनी ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, शोध और व्यावसायिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें अपने नवाचारों का उचित श्रेय और सम्मान मिल सकता है। अंत में प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. पिंकी ने अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने छात्राओं से व्याख्यान में मिली जानकारी को शोध और आत्मनिर्भरता के प्रयासों में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान रोटरी जींद के सचिव मनोज शर्मा और अधिवक्ता सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।