{"_id":"65a19c1536d1f6b00d005ba8","slug":"alliance-unbreakable-father-sons-rhetoric-will-have-no-impact-dushyant-jind-news-c-199-1-sroh1007-11582-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन अटूट, पिता-पुत्र की बयानबाजी का नहीं पड़ेगा प्रभाव : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन अटूट, पिता-पुत्र की बयानबाजी का नहीं पड़ेगा प्रभाव : दुष्यंत
Sat, 13 Jan 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी14 : पत्रकारों से बातचीत करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
जींद। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनके सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह को जजपा से गठबंधन तोड़ने के लिए भाजपा को लगातार दिए जा रहे अल्टीमेटम पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन अटूट है। यह पिता-पुत्र की बयानबाजी से टूटने वाला नहीं है। लोकसभा सीटों का बंटवारा दोनों पार्टियों के नेता बैठकर करेंगे। बूथ योद्धाओं की मीटिंग के बाद उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि साढ़े चार साल से भाजपा-जजपा का गठबंधन सफलतापूर्वक चल रहा है। यह गठबंधन कोई स्वार्थी नहीं है, बल्कि विकास के लिए है। इस पर पिता-पुत्र की बयानबाजी का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पूरा परिवार गठबंधन तोड़ने का राग अलाप रहा है, लेकिन यह दिल का और प्रदेश के विकास का गठबंधन है। गठबंधन ऐसी बयानबाजी से काफी ऊपर उठ चुका है।
दो दिन पहले सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा था कि यदि भाजपा ने जजपा से गठबंधन नहीं तोड़ा तो उनका परिवार भाजपा में नहीं रहेगा। इस पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन टूटेगा नहीं, किसी को कहां रहना है, वह उनका निजी फैसला है। लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों के भाजपा के साथ बंटवारे के सवाल पर कहा कि दोनों पार्टियों के नेता इस पर बात करेंगे कि किस पार्टी को कितनी सीट दी जाएगी। खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने पर दुष्यंत ने कहा कि यह भी बैठक में तय किया जाएगा।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जींद में जजपा के बूथ योद्धाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर पार्टी के साथ नए लोगों को जोड़ने का भी प्रशिक्षण दिया गया है। बूथ योद्धा के साथ अब पार्टी बूथ सखी अभियान भी चलाएगी। इसमें महिलाओं को पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाएगा। बैठक में विधायक अमरजीत ढांडा, जिला प्रधान कृष्ण राठी, विकास सिहाग, कुलदीप रंधावा, कुलदीप पिंडारा, मुकेश चहल, विजेंद्र नायडू, जगदीश सिहाग, काला नंबरदार, विकास जांगड़ा, कर्मपाल ढुल, गुरदीप सांगवान भी मौजूद रहे।