फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegations of Scams and Illegal Felling in Forest Department; Demand for Investigation

Jind News: वन विभाग में घोटालों और अवैध कटाई के आरोप, जांच की मांग

Sun, 31 May 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Allegations of Scams and Illegal Felling in Forest Department; Demand for Investigation
31जेएनडी16: राजकुमार श्योकंद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। वन कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व प्रधान एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य राजकुमार श्योकंद ने प्रदेश के वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में अवैध कटाई, फर्जी पौधरोपण और नर्सरी घोटालों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिससे सरकारी धन और पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुंच रहा है।
प्रेस नोट जारी कर श्योकंद ने आरोप लगाया कि डाडम, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, मेवात, हिसार और दादरी सहित कई क्षेत्रों में अवैध खनन व वृक्षों की कटाई के मामले सामने आए हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि पहले भी पिंजौर अनुसंधान मंडल में घोटाले उजागर हुए थे लेकिन मामलों को दबा दिया गया। श्योकंद ने विभागीय अधिकारियों पर कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न करने और ऑनलाइन तबादला नीति की अनदेखी कर मनमाने तरीके से कार्यभार सौंपने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि ईमानदार कर्मचारियों को प्रताड़ित कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय नर्सरियों के बजाय निजी नर्सरियों से कम गुणवत्ता वाले पौधे खरीदकर कमीशनखोरी की जा रही है। इससे पौधों के जीवित रहने की संभावना कम रहती है और सरकारी धन की बर्बादी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्योकंद ने मुख्यमंत्री और वन मंत्री से विभाग की कार्यप्रणाली की समग्र समीक्षा कराने, कर्मचारियों को उत्पीड़न से राहत देने तथा ई-टेंडर प्रणाली को बंद कर वैज्ञानिक आधार पर पौधारोपण सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed