{"_id":"603a85888ebc3ee94c5082b3","slug":"allegations-of-irregularity-in-two-colleges-of-bahadurgarh-dsp-of-tohana-reached-crsu-to-investigate-jind-news-rtk597543753","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के दो कॉलेजों में अनियमितता का आरोप, जांच करने सीआरएसयू पहुंचे टोहाना के डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के दो कॉलेजों में अनियमितता का आरोप, जांच करने सीआरएसयू पहुंचे टोहाना के डीएसपी
विज्ञापन
जींद। चार साल पहले चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) की टीम ने बहादुरगढ़ के दो कॉलेज का निरीक्षण किया था, इस दौरान मिली अनियमितताओं की शिकायत पर 25 फरवरी को टोहाना के डीएसपी बीरेन सिंह जांच के लिए सीआरएसयू पहुंचे। उन्होंने सीआरएसयू पहुंच कर कॉलेज के निरीक्षण से संबंधित रिकॉर्ड लिया है।
गौरतलब है कि इस मामले में सुल्तान सिंह द्वारा राज्यपाल को शिकायत भेजी गई थी। माना जा रहा है कि इसके बाद ही जिले के बाहर से पुलिस अधिकारी से जांच करवाई जा रही है। सुल्तान सिंह सीआरएसयू के वरिष्ठ प्रो. संदीप बेरवाल के पिता हैं। करीब छह महीने पहले भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर प्रो. संदीप बेरवाल ने आंदोलन किया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। हालांकि उन पर भर्ती में साक्षात्कार के लिए बाहर से आए विशेषज्ञों के साथ अभद्रता का आरोप लगा है।
कुलपति की विदाई के साथ ही शुरू हुई जांच
दरअसल विवि को लेकर सरकार की विभिन्न एजेंसियों को काफी शिकायत भेजी जा चुकी हैं। इस पर 24 जनवरी को कुलपति प्रो. आरबी सोलंकी की विदाई के साथ निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यहां जांच शुरू की थी। इसके बाद कार्यवाहक कुलपति और कुरुक्षेत्र विवि के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भी वरिष्ठ प्रोफेसर की टीम को भेजा था। पिछले दिनों ही रजिस्ट्रार प्रोफेसर राजेश पूनिया को भी अचानक ही उनके पद से कार्य मुक्त कर दिया था।
विज्ञापन
2017 में बहादुरगढ़ के बीएड कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान मिली अनियमितताओं की शिकायत दी गई। टोहाना के डीएसपी 25 फरवरी को अपनी टीम के साथ आए थे और इससे संबंधित रिकॉर्ड लिया है। - डॉ. रजेश बंसल, कार्यवाहक रजिस्ट्रार, सीआरएसयू