फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegations against BJP District President Raju Mor are baseless: Badoli

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर पर लगाए आरोप बेबुनियाद : बड़ौली

Tue, 04 Jun 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations against BJP District President Raju Mor are baseless: Badoli
जींद। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने सोशल मीडिया पर चुनाव के दौरान पैसे के लेनदेन व कांग्रेस का पक्ष लेने के जिला अध्यक्ष राजू मोर पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मोहनलाल बड़ौली ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि जो भी आरोप भाजपा जिला प्रधान राजू मोर पर लगाया गया है वह लोगों की सोच की उपज है। राजू मोर ने भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और जगह-जगह जनसभा भी की। जहां तक पैसे के गबन का आरोप है, उनको पार्टी की तरफ से कोई फंड जारी नहीं किया गया। राजू मोर ने खुद जनसभा की और खुद के खर्च पर ही पूरे लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। जिन लोगों ने यह खबर फैलाई है कि राजू मोर की शिकायत मोहन लाल बड़ौली ने की है, वह बेबुनियाद और निराधार है। उन्होंने राजू मोर को एक कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी कोई शिकायत नहीं की है। यह भाजपा और राजू माेर की छवि खराब करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed