फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All wishes are fulfilled by lighting the lamp in Maa Durga Shakti Peeth for 41 days.

Jind News: मां दुर्गा शक्ति पीठ में 41 दिन ज्योत जलाने पर पूरी होती है मनोकामना

Tue, 08 Oct 2024 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
All wishes are fulfilled by lighting the lamp in Maa Durga Shakti Peeth for 41 days.
07जेएनडी19 : मां दुर्गा श​क्ति पीठ मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा। संवाद
नरवाना। पतराम नगर में स्थित मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर में यदि कोई श्रद्धालु लगातार 41 दिन तक ज्योत जलाता है तो उसकी मनोकामना पूरी होती है। यहां लगी माता दुर्गा की प्रतिमा की परिक्रमा भी फलदायी मानी जाती है। खासकर महिलाएं एवं लड़कियां माता की परिक्रमा करती रहती हैं।
विज्ञापन

इस मंदिर का निर्माण लोगों के सहयोग से किया गया है। इसके अलावा किसी विशेष व्यक्ति से कोई ज्यादा चंदा नहीं लिया गया। यहां माता के जागरण होते हैं। इनमें जो चंदा आता है, वह मंदिर पर ही खर्च किया जाता है। मंदिर की नींव 1971 में रखी गई थी। 16 मार्च, 1999 को ज्वालाजी से नंगे पांव अखंड ज्योत लाई गई थी, जो आज भी लगातार जल रही है। इस मंदिर में मां संतोषी, लक्ष्मी, सरस्वती, गायत्री, दुर्गावती, काली, तारा देवी के आदि रूप हैं। मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर में सुबह और शाम महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। नवरात्र के दिनों में तो मंदिर को विशेष तौर पर सजाया जाता है। कमेटी ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा है।
विज्ञापन

मंदिर में लगातार 41 दिन ज्योत जलाने पर मनोकामना पूरी होने के कारण ही इसमें श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है। नवरात्र के दिनों में मंदिर में मेला लगता है और जागरण करवाया जाता है। इसके अलावा मंदिर में बैठकर लोग शांति पाठ भी करते हैं। इससे श्रद्धालुओं का मन शांत होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि जब किसी व्यक्ति का मन अशांत होता है तो वह यहां आकर बैठ जाता है। जल्द ही उसका मन शांत हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होने पर ही लोगों की आस्था बनी हुई है। यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। नवरात्र में मां की महिमा का भजन मंडली की ओर से गुणगान किया जाता है। -गीता राम, पुजारी।

07जेएनडी19 : मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा। संवाद

07जेएनडी19 : मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा। संवाद

07जेएनडी19 : मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा। संवाद

07जेएनडी19 : मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed