{"_id":"6a5644732c72f27132026615","slug":"all-railway-preparations-must-be-completed-on-time-adrm-jind-news-c-199-1-sroh1006-156735-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की सभी तैयारियां समय पर पूरी हो : एडीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की सभी तैयारियां समय पर पूरी हो : एडीआरएम
Tue, 14 Jul 2026 07:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी20-रेलवे जंक्शन पर निरीक्षण करने पहुंचे एडीआरएम संजीव कुमार सिन्हा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली मंडल के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) संजीव कुमार सिन्हा 11:45 बजे जींद रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में एडीआरएम ने कहा कि रेलवे की सभी तैयारियां समय में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं, प्लेटफॉर्म व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। एडीआरएम ने रेलवे अधिकारियों से हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन से संबंधित सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी भी ली।