फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All India Jat Aarakshan Sangharsh Samiti will be active again

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति फिर होगी सक्रिय

Sat, 13 Aug 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
All India Jat Aarakshan Sangharsh Samiti will be active again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। एक बार फिर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति जिले में सक्रिय होने जा रही है। शनिवार को जाट धर्मशाला में समिति के जिला प्रधान का चुनाव करवाया जाएगा। अब तक भिवानी, रोहतक, दादरी में इसके जिला प्रधान नियुक्त किया जा चुके हैं। अब जाट आरक्षण आंदोलन का गढ़ रहे जींद में भी समिति अपने पदाधिकारी खड़े करेगी। अक्तूबर 2021 में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने बैठक करे इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे यशपाल मलिक से किनारा कर लिया था। वहीं यशपाल मलिक ने भी समिति को भंग कर दिया था। इसके बाद रोहतक के अशोक बल्हारा को इस राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था।
फरवरी 2016 में हुए जाट आरक्षण आंदोलन तथा इसके बाद लगातार जींद में चले जाट आरक्षण के लिए धरना चला था। इसमें काफी संख्या में लोग जुटने लग गए थे। इसके बाद यशपाल मलिक द्वारा ट्रैक्टर रैली दिल्ली में करने के आह्वान के बाद सरकार के साथ समझौता हुआ था। बाद में यशपाल मलिक पर संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप लगे थे। हिसार में अक्तूबर में हुई बैठक में यशपाल मलिक को बाहर निकाल दिया था। वहीं यशपाल मलिक ने भी अपनी तरफ से समिति को भंग कर दिया था।
विज्ञापन

इसी समिति द्वारा रोहतक के जसिया में जाट सेवा संघ के नाम से ट्रस्ट बनाकर शिक्षा संस्थाओं का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल इस जाट सेवा संघ के चेयरमैन भूपेंद्र जागलान हैं। इसके बाद से ही जिले में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति निष्क्रिय चल रही थी। अब शनिवार को फिर से संगठन खड़ा करने के लिए इसके जिला प्रधान की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed