फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All hotels are full, don't rely on travel sites.

Jind News: सभी होटल फुल, न रहे ट्रैवल्स साइट्स पर निर्भर

Thu, 16 Jul 2026 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
All hotels are full, don't rely on travel sites.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पीएम मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यदि आप 17 जुलाई तक जींद आने की सोच रहे हैं तो ट्रैवल्स साइट्स की बुकिंग पर निर्भर ना रहे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से शहर के अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं को अपने नियंत्रण में लेकर एडवांस बुकिंग कर ली है। बाहर से आने वाले यात्रियों को ठहरने के लिए होटल और गेस्ट हाउस की बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जगह से कमरों को खाली करवा लिया गया है। रुके हुए लोगों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।17 जुलाई तक सामान्य यात्रियों के लिए होटल में कमरे उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

यात्री इन साइट्स के जरिए कमरे बुक कर रहे हैं और एडवांस भुगतान भी कर रहे हैं। कुछ प्लेटफॉर्म पर पूरा भुगतान तो कुछ पर 25 प्रतिशत तक एडवांस लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग के बाद यात्रियों को होटल की लोकेशन उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन जब वे चेक-इन के लिए पहुंच रहे हैं तो होटल प्रबंधन सुरक्षा कारणों और प्रशासनिक निर्देशों का हवाला देकर कमरा देने से इन्कार कर रहा है। इसके चलते कई होटलों के रिसेप्शन पर यात्रियों और होटल स्टाफ के बीच बहस की स्थिति भी बनी।
यात्रियों की शिकायत है कि ऑनलाइन बुकिंग के समय उन्हें इस स्थिति की जानकारी नहीं दी जा रही है। भुगतान करने के बाद जब उन्हें कमरा नहीं मिलता तो रिफंड के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई ट्रैवल साइट्स यात्रियों को 24 से 48 घंटे में पैसे वापस करने की बात कह रही हैं।

प्रशासन की सुरक्षा तैयारियों के बीच यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे 17 जुलाई तक जींद आने की योजना बना रहे हैं तो होटल बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहने से पहले संबंधित होटल से सीधे संपर्क कर स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed