फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All employees union demonstrated against the retrenchment of employees

कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
All employees union demonstrated against the retrenchment of employees
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के कर्मचारी। - फोटो : Jind
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने शारीरिक शिक्षकों की मांगों का समर्थन करते हुए डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल ने की व संचालन संजीव सिंगला ने किया।
विज्ञापन

रामफल ने कहा कि सरकार द्वारा सभी विभागों में कर्मचारियों की छटनी की जा रही है। शिक्षा विभाग में 1983 पीटीआई शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। कंप्यूटर टीचर की सेवाओं पर भी तलवार लटकी हुई है। स्वास्थ्य विभाग, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, नगरपालिका, नगर निगमों, पर्यटन निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पशुपालन विभाग, आईटीआई, मीरपुर यूनिवर्सिटी सहित अनेक विभागों में सरकार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने पर आमादा है। वहीं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा इसे किसी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के माध्यम से हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा मांग करता है कि सभी 1983 पीटीआई को तुरंत सेवा में वापस लिया जाए। दूसरे विभागों में की जा रही छंटनी की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। एलटीसी और डीए पर रोक के फैसले वापस लिए जाएं। शारीरिक शिक्षक संघ के राज्य उपप्रधान वजीर गांगोली ने कहा कि शनिवार को जींद स्थित नई अनाज मंडी में पीटीआई अध्यापकों की बहाली हेतु आम सभा बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे प्रदेश की खाप पंचायतें, कर्मचारी संगठन, सामाजिक संगठन व पंचायतें भाग लेंगी। इस सम्मेलन के माध्यम से सरकार से मांग की जाएगी कि पीटीआई अध्यापकों की तुरंत सेवा बहाली की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भूप सिंह वर्मा, सत्येंद्र कुमार, रोहतास रंगा, अनिल मलिक, संजीव ढांडा, रणधीर कुंडू, महेंद्र गौतम, रोहतास आसन, प्रेम देशवाल, कलीराम, धर्मवीर भंभेवा, आजाद पंचाल, धर्मपाल व सुरेंद्र डीपी मौजूद रहे।

 डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपते हुए।

डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपते हुए।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed