{"_id":"69444afdd8d215bc620efd44","slug":"all-departments-should-work-in-coordination-dc-jind-news-c-199-1-sroh1006-145633-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें : डीसी
विज्ञापन
18जेएनडी31-ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान–2041 को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते डीसी मोहम्मद इमरान रजा।
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान-2041 की तैयारी को लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में बैठक हुई। बैठक में सड़क नेटवर्क, आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों इत्यादि की योजना पर विचार-विमर्श किया गया।
डीसी ने कहा कि यह ड्राफ्ट प्लान वर्ष 2041 तक के सुनियोजित और संतुलित शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। यह योजना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्लान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों से मांगा गया आवश्यक डाटा पांच से छह दिनों में उपलब्ध करवाया जाए ताकि इस संबंध में समयबद्ध तरीके से योजना को तैयार किया जा सके।
डीसी ने कहा कि इस कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें। इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया ने ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान–2041 से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने सभी विभागों से आवश्यक डाटा शीघ्र साझा करने का अनुरोध किया, ताकि योजना को व्यवस्थित रूप से तैयार किया जा सके। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, डीआरओ राजकुमार, डीएफओ पवन ग्रोवर मौजूद रहे।