फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Albendazole medicine will be given to 15 people to kill stomach worms

Jind News: पेट के कीड़े मारने के लिए 15 को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा

Thu, 01 Feb 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 01 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Albendazole medicine will be given to 15 people to kill stomach worms
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि 15वें राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 15 फरवरी को किया जाएगा। भारत सरकार और एनएचएम, हरियाणा 15वें डी वॉर्मिंग राउंड को संस्थान आधारित निश्चित दिन के दृष्टिकोण से लागू करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत एक से 19 वर्ष आयु के बच्चों को कृमिमुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के तहत 1-2 वर्ष के बच्चों के लिए एल्बेंडाजोल की खुराक आधा टैबलेट, 3-19 वर्ष के बच्चों के लिए एक टैबलेट, प्रजनन आयु वर्ग (20-24 वर्ष) वाली महिलाओं (गैर गर्भवती और गैर स्तनपान कराने वाली महिलाओं) के लिए एक टैबलेट का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और लाभकारी एल्बेंडाजोल टैबलेट से कृमि मुक्ति, आंतों के कृमि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए एक साक्ष्य आधारित, विश्व स्तर पर स्वीकृत और प्रभावी समाधान है। इस प्रकार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को जिले के सभी बच्चों और किशोरों तक पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है। कुछ मामलों में बच्चों को कृमि मुक्ति के बाद मतली, हल्का पेट दर्द, उल्टी, दस्त और थकान का अनुभव हो सकता है। ये दुष्प्रभाव आमतौर पर अस्थायी होते हैं और इन्हें आसानी से प्रबंधित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed