फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Alarmed at the murder happened ire

हत्या की सूचना मिलते ही फूटा गुस्सा

Tue, 09 Sep 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Tue, 09 Sep 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 महात्मा गांधी मार्ग स्थित गीताराम मेमोरियल अस्पताल के संचालक डा. मुनीष गर्ग की हत्या की सूचना मिलते ही शहर के व्यापारियों और डॉक्टरों में गुस्सा फूट पड़ा। दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद करके पुरानी अनाज मंडी में एकत्रित हो गए। दुकानदार ने जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 जब डॉ. मुनीष गर्ग का शव पानीपत के एक निजी अस्पताल से सामान्य अस्पताल पहुंचा तो लोगों ने जींद-पानीपत मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान शहर के व्यापारियों और दुकानदारों ने बाजार बंद रखा।
विज्ञापन


जाम के दौरान डा. सत्यवान, व्यापारी दिनेश गर्ग, श्रवण गर्ग, मंडी सचिव संजय देशवाल, सत्यनारायण ने बताया कि डॉ. मुनीष गर्ग पर पहले भी दो बार जानलेवा हमला हो चुका है। इन दोनों हमलों में भी डॉक्टर को काफी चोटें आई थीं। केवल इतना ही नहीं हमलावरों ने डॉक्टर के अस्पताल में भी जमकर तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने उस समय इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर मामले को गंभीरता से लिया होता तो आज उनकी जान नहीं जाती।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed