{"_id":"69d7ec9e8360393ef40d332a","slug":"ajay-from-julana-reaches-final-round-of-my-bharat-budget-quiz-jind-news-c-199-1-jnd1010-151352-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: माई भारत बजट क्विज के फाइनल राउंड में पहुंचे जुलाना के अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: माई भारत बजट क्विज के फाइनल राउंड में पहुंचे जुलाना के अजय
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
09जेएनडी21: अजय शर्मा का फोटो। स्रोत संस्थान
Link Copied
जुलाना। कस्बे के प्रतिभाशाली युवा अजय शर्मा का चयन माई भारत बजट क्विज के फाइनल राउंड के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अजय शर्मा ने बताया कि देशभर से लाखों प्रतिभागियों के बीच फाइनल राउंड तक पहुंचना उनके लिए बेहद गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय जुलाना ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक मोनू लाठर करसोला को दिया। अजय शर्मा ने कहा कि मोनू लाठर ने उन्हें समय-समय पर सहयोग दिया और प्रतियोगिता से जुड़ी आवश्यक जानकारियां लगातार उपलब्ध करवाईं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद का अवसर मिलना अपने आप में एक बहुत बड़ा सम्मान है। अजय शर्मा ने बताया कि वे इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित, गौरवान्वित और भावुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।