फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Air pollution again increased in the district, AQI reached 352

जिले में फिर से बढ़ा वायु प्रदूषण, एक्यूआई पहुंचा 352

Sun, 21 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Air pollution again increased in the district, AQI reached 352
आसमान में दिखाई देते हवा में उड़ते धूल-कण। संवाद - फोटो : Jind
जींद। प्रशासन की सख्ती के बावजूद जिले में वायु प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर चल रहा है। चार दिन पहले जींद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा था। शनिवार को जींद में एक्यूआई पीएम-10 का स्तर 344 दर्ज किया गया था लेकिन रविवार को फिर से यह 352 तक पहुंच गया। ऐसे में प्रशासन की सख्ती भी कोई खास काम नहीं आ रही है। लगातार वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन तथा वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी जिले में लगातार निगरानी रखे हुए हैं। शनिवार को दो फैक्टरियों को बंद करवाया गया। इसके अलावा जिले में एक टायर की फैक्टरी को भी पिछले दिनों बंद करवाया था। किसानों द्वारा पराली जलाने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इस समय हलकी धुंध पड़नी शुरू हो गई है। इस कारण वातावरण में फैले धूल-कण धुंध के कारण भारी होकर नीचे आ रहे हैं। इससे वायु का प्रदूषण भी बढ़ रहा है। जब तक हल्की बारिश नहीं हो जाती, तब तक वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य आना काफी मुश्किल है। पिछले कुछ दिन से प्रशासन द्वारा पानी का छिड़काव शुरू करवा गया है। इससे सड़कों पर उड़ने वाली धूल से कुछ छुटकारा मिला है। इसके अलावा कई स्थानों पर पानी छिड़कने के बावजूद कुछ समय बाद ही धूल उड़ने लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed