{"_id":"625bbc2ec12be044f0c51709d76f24d0","slug":"agriculture-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल में पेराई सत्र आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल में पेराई सत्र आज से
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी शुगर मिल में पेराई का सत्र वीरवार से शुरू हो रहा है। पेराई सत्र का शुभारंभ प्रदेश के सहकारिता मंत्री विक्रम सिंह ठेकेदार करेंगे। सहकारिता मंत्री प्रात: 10 बजे मिल परिसर में पहुंचकर विधिवत रूप से पेराई सत्र की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
पेराई सत्र के लिए मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को 60 हजार क्विंटल गन्ने की पर्चियां बांट दी गई हैं। मिल की पेराई की प्रतिदिन की क्षमता 16 हजार क्विंटल है। इस बार 22 लाख क्विंटल गन्ना पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें 9.25 प्रतिशत रिकवरी के साथ दो लाख तीन हजार क्विंटल चीनी के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
गत वर्ष मिल में 20 लाख 51 हजार क्विंटल गन्ना मिल में पहुंचा था और 9.17 प्रतिशत चीनी की रिकवरी रही। डीसी विनय सिंह ने किसानों से गन्ना साफ व सुथरा, गोला, पत्ती, जड़ व बीमारी रहित लाने की अपील की, जिससे मिल की रिकवरी बढ़ सके। साथ ही गन्ने की समय पर अदायगी की जाएगी का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
करीब 60 हजार क्विंटल गन्ने के लिए पर्चियां किसानों में वितरित की गईं हैं। वीरवार सुबह मिल में पेराई का सत्र शुरू हो जाएगा। -रोहताश लाठर, केन मैनेजर, सहकारी शुगर मिल, जींद।