अगले माह से तीन को शुरू होगा शुगर मिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना रोड स्थित सहकारी शुगर मिल में गन्ना पिराई का सत्र अगले माह तीन दिसंबर से शुरू होगा। वित्तीय घाटे में चल रहे शुगर मिल प्रबंधन के सामने घाटे को पाटने की चुनौती रहेगी।
फिलहाल मिल करीब 182 करोड़ के घाटे में चल रहा है। इस वजह से पिछले सीजन में किसानों को गन्ने की पेमेंट के लिए कई माह इंतजार करना पड़ा था। चार माह से वेतन नहीं मिलने पर इस माह शुगर मिल के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए थे।
जिले में इस बार 12590 एकड़ में गन्ने की फसल है। करीब 22 लाख क्विंटल गन्ना पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें 9.25 प्रतिशत रिकवरी के साथ दो लाख तीन हजार क्विंटल चीनी के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष मिल में 20 लाख 51 हजार क्विंटल गन्ना मिल में पहुंचा था और 9.17 प्रतिशत चीनी की रिकवरी रही। मिल को शुरू करने के लिए मिल प्रबंधन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फिलहाल मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है।
उत्पादन खर्च व भाव में अंतर से बढ़ रहा घाटा
गत पिराई सत्र में 9.17 प्रतिशत की बंपर रिकवरी के बावजूद मिल घाटे में रहा और पिराई सत्र में मिल को करीब 47 करोड़ का घाटा हुआ। फिलहाल मिल 182 करोड़ के घाटे में चल रहा है।
मिल के घाटे में चलने की मुख्य वजह चीनी के भाव कम व उत्पादन खर्च में ज्यादा फर्क होना है। मिल को एक किलोग्राम चीनी के उत्पादन में 40 रुपये में होता है, जबकि चीनी का भाव 25 से 28 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहा। एक समय तो यह 22 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी पहुंच गया था।
तीन से शुरू होगा मिल
तीन दिसंबर से मिल शुरू हो रहा है। इस बार 9.25 प्रतिशत रिकवरी का लक्ष्य रखा गया है। मिल शुरू होने से पहले किसानों को पर्ची बांट दी जाएगी। किसान गन्ने को अच्छी तरह से साफ करके लाएं।
रोहताश लाठर, केन मैनेजर, शुगर मिल, जींद
रिकवरी व गन्ने की आवक पर करेगा निर्भर
वित्तीय घाटे की वजह चीनी के उत्पादन खर्च से ज्यादा भाव होना है। अगर रिकवरी अच्छी रहती है और कितना गन्ना मिल में पहुंचता है, उसी पर सब कुछ निर्भर करेगा। मिल को घाटे की स्थिति में सरकार द्वारा किसानों को गन्ने की पेमेंट की जाती है। मिल प्रबंधन द्वारा इस बार किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
सुरेंद्र शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शुगर मिल, जींद