{"_id":"8a15568f73b47a03091f5e017a091fc5","slug":"agriculture-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपास की फसल में सफेद मक्खी ने बरपाया कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपास की फसल में सफेद मक्खी ने बरपाया कहर
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार कपास की फसल पर सफेद मक्खी ने जमकर कहर बरपाया है। जिला प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार जिला में कुल 174944 एकड़ में कपास की फसल में नुकसान हुआ है। जबकि ओलावृष्टि से महज 2577 एकड़ फसल में 51-75 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार कपास की फसल के 3042 एकड़ रकबा में 25-32 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। 7804 एकड़ कपास तथा 51 एकड़ अन्य फसलों में 33 से 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। कपास की 36765 व अन्य 115 एकड़ में 51-75 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। वहीं 126433 एकड़ कपास तथा 232 एकड़ अन्य फसलों में 76 से 100 प्रतिशत तक फसल खराब हुई हैं।
विज्ञापन
ब्लॉक अनुसार रिपोर्ट
जींद ब्लॉक में कपास की फसल में 1690 एकड़ में 33 से 50 प्रतिशत, 14761 एकड़ में 51 से 75 प्रतिशत तथा 7287 एकड़ में 76 से 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
जुलाना ब्लॉक 3942 एकड़ में 25 से 32 प्रतिशत तक, 4812 एकड़ में 33 से 50 प्रतिशत तक, 13225 एकड़ में 51 से 75 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
अलेवा ब्लॉक में कपास की फसल में 51 से 75 प्रतिशत तक 83 एकड़ में और 18900 एकड़ में 76 से 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
नरवाना ब्लॉक में 1292 एकड़ में 33 से 50 प्रतिशत, 8184 एकड़ में 51 से 75 प्रतिशत, 39245 एकड़ में 76 से 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
उचाना ब्लॉक के 532 एकड़ में 51 से 75 प्रतिशत तक व 61001 एकड़ में 76 से 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
सफीदो ब्लॉक में सबसे कम नुकसान हुआ है। कपास की फसल में यहां महज 10 एकड़ में 33 से 50 प्रतिशत तक व 16 एकड़ में 51 से 75 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में प्रशासन की रिपोर्ट में नुकसान नहीं दिखाया गया है।
ओलावृष्टि का नुकसान
ओलावृष्टि का नुकसान केवल जुलाना ब्लॉक में हुआ है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जुलाना क्षेत्र में 2577 एकड़ में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। इस नुकसान में कपास की फसल शामिल नहीं है।
विज्ञापन
जल्द मिले मुआवजा
अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य उपप्रधान फूलसिंह श्योकंद ने मांग की है कि किसानों को मुआवजे की राशी जल्द जारी की जाए। श्योकंद के अनुसार किसानों के पास खाद-बीज, बुआई के खर्च के लिए पैसे नही हैं। ऐसे में मुआवजा राशि जल्दी जारी करने से किसानों को लाभ होगा।
सरकार को भेजी रिपोर्ट
फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट खेत में जाकर तैयार की गई है। यह पूर्ण रूप से धरातल की रिपोर्ट है। रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। मुआवजे की राशि आते ही जारी कर दी जाएगी। -महेंद्र सिंह, डीआरओ