फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After two days, the arrival of paddy increased in the open market, there was a jam

दो दिन बाद खुली मंडी में धान की आवक बढ़ी, लगा जाम

Fri, 18 Nov 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
After two days, the arrival of paddy increased in the open market, there was a jam
जुलाना की नई अनाज मंडी के बाहर लगा जाम। - फोटो : Jind
जुलाना। स्थानीय नई अनाज मंडी दो दिन बाद शुक्रवार को खुलने और उठान की गति धीमी होने से जींद-रोहतक मार्ग पर जाम लग गया। सड़क पर पूरे दिन ट्रैक्टर-ट्रालियां रेंगती नजर आई। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंडी में भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

धान की आवक तेज होने के कारण आढ़ती एसोसिएशन ने दो दिन तक मंडी को बंद किया था। दो दिन बाद मंडी खुली तो शुक्रवार को फिर से आवक तेज हो हुई। सुबह तीन बजे से ही किसान मंडी में आना शुरू हो गए थे और पांच बजे तक मंडी के बाहर जाम लगा रहा। जाम लगने से मंडी में पुलिस को भी व्यवस्था बनाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। जुलाना की नई अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन ने नियम बना रखा है कि हर बुधवार को मंडी में ट्रैक्टर-ट्राली की इंट्री बंद रहेगी और धान की फसल की खरीद नहीं की जाएगी तथा केवल बोरियों का उठान होगा। यह नियम मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाया गया है। मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों की इंट्री सायं चार बजे के बाद बंद कर दी जाती है और धान के उठान के लिए ट्रकों की इंट्री शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

इस बार मंडी में आवक ज्यादा होने व उठान नहीं होने कारण मंडी एसोसिएशन ने फैसला लिया कि रविवार को भी मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों की इंट्री बंद रहेगी और केवल उठान होगा। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में किसान अपनी धान की फसल को लेकर मंडी में पहुंचे और जींद रोहतक मार्ग पर जाम लग गया। मार्केट कमेटी के सचिव ने बताया कि अब पहले के मुकाबले धान की आवक तेजी से हो रही है। पहले एक ओर जहां मात्र दस हजार किवंटल धान ही मंडी में पहुंचती थी वहीं अब मंडी में 60 हजार से 70 हजार किवंटल धान मंडी में पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मंडी में जाम की स्थिति को देखते हुए फैसला लिया है कि मंडी दो दिन के लिए बंद रहेगी। मंडी में केवल उठान का काम किया जाएगा। किसानों को भी कहा गया है कि वो शुक्रवार को ही मंडी में अपनी धान की फसल को लेकर आएं।-कैलाश सिंगला, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed