फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After their father's death, their mother did not let the children lose hope.

Jind News: पिता के निधन के बाद मां ने नहीं टूटने दिया बच्चों का हौसला

Thu, 22 Jan 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
After their father's death, their mother did not let the children lose hope.
22जेएनडी19: प्रियंका ​खिलाड़ी।
जींद। रामराय स्थित फ्यूचर स्टार स्विमिंग अकादमी आज न केवल खेल प्रशिक्षण का केंद्र है बल्कि संघर्ष, मेहनत और हौसले की मिसाल भी बन चुकी है। इसी अकादमी से जुड़ी प्रिंका, संध्या और सौरभ की कहानी हर माता-पिता और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

यह तीनों खिलाड़ी सगे भाई भहन हैं। पिछले 6–7 वर्षों से फ्यूचर स्टार स्विमिंग अकादमी में नियमित स्विमिंग का अभ्यास कर रहे हैं। एक वर्ष उनके पिता का आकस्मिक निधन हो गया था। यह समय परिवार के लिए बेहद कठिन था लेकिन बच्चों की मां सुनीता ने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन

उन्होंने दुख को ताकत में बदला और बच्चों के सपनों को टूटने नहीं दिया। उन्होंने न केवल बच्चों को भावनात्मक संबल दिया बल्कि हर अभ्यास, हर प्रतियोगिता और हर चुनौती में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। फ्यूचर स्टार स्विमिंग अकादमी के कोच राम ढूल के मार्गदर्शन में बच्चों को सही दिशा और तकनीकी प्रशिक्षण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच राम ढूल की कड़ी मेहनत, अनुशासन और बच्चों के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि प्रिंका, संध्या और सौरभ ने जिला व राज्यस्तर से आगे बढ़ते हुए नेशनल, नेशनल गेम्स और ओपन स्टेट लेवल की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीते और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रियंका, संध्या और सौरभ की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह संदेश देगी कि संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, हौसले और मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

22जेएनडी19: प्रियंका खिलाड़ी।

22जेएनडी19: प्रियंका खिलाड़ी।

22जेएनडी19: प्रियंका खिलाड़ी।

22जेएनडी19: प्रियंका खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed