फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the release of the first merit list, the fee will be deposited by July 15.

Jind News: पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद 15 जुलाई तक होगी फीस जमा

Tue, 30 Jun 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
After the release of the first merit list, the fee will be deposited by July 15.
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए बीए, बी.कॉम, बीएससी लाइफ साइंस एवं बीएससी फिजिकल साइंस में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। पहली मेरिट सूची 10 जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 11 से 15 जुलाई तक महाविद्यालय में फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे। दूसरी मेरिट सूची 17 जुलाई को प्रदर्शित होगी। चयनित विद्यार्थी 18 से 22 जुलाई तक फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे। इसके बाद 23 जुलाई से फिजिकल काउंसलिंग शुरू होगी। इस दौरान ऑनलाइन पोर्टल भी खुला रहेगा ताकि विद्यार्थी अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकें। 25 से 31 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ तथा 1 से 7 अगस्त तक प्रतिदिन 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश लिया जा सकेगा। प्राचार्य डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध है। 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पूर्ण फीस माफी का प्रावधान है। खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी फीस में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed