{"_id":"65e4c36a055e1ef61c0a3584","slug":"after-the-rain-houses-and-streets-of-dhakal-were-filled-with-water-jind-news-c-199-1-sroh1006-113820-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बारिश होने के बाद ढाकल के घरों और गलियों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बारिश होने के बाद ढाकल के घरों और गलियों में भरा पानी
Mon, 04 Mar 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
जींद, नरवाना । बारिश की वजह से ढाकल गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से गांव की गली जलामय हो गई है। बारिश का पानी घरों में भर गया है। बारिश का पानी दूसरे दिन रविवार को भी कम नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने रोष प्रकट कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने मांग की कि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेेते हुए उनके गांव से बारिश के पानी की निकासी करवाकर उन्हें राहत देनी चाहिए। ग्रामीण रामकरण भोला, रामकला सियाराम, नसीब, किताबा, राजीव कुंडू, अंग्रेज, धीरा प्रधान, किताब सिंह कुंडू, सुरेश ने कहा कि जब तक प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेगा, तब तक इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में यह समस्या बहुत पुरानी है। घरों के साथ बने तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। इसके उसका पानी गलियों तथा घरों में घुस गया है। ऐसे में ग्रामीणों को गलियों से निकलना मुसीबत हो गया है। बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही कैद हो गए हैं। ढाकल गांव के सरपंच अनिल कुमार ने कहा कि गांव से बारिश के पानी को निकालने के लिए पंप का इंतजाम किया है, जिससे जल्द ही सारा पानी निकाल दिया जाएगा।
ये तो बेमौसम बारिश थी। इस बारिश में ही जलभराव की यह स्थिति हो गई है। यदि बारिश के पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं हुआ तो ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पानी घर के आंगन तक पहुंच गया है। -रोहताश श्योकंद, ग्रामीण
विज्ञापन
40 से 50 वर्ष से इस तालाब का पानी पास वाली गली से होकर बड़े तालाब में चला जाता था, लेकिन गली ऊंची हो गई है। इससे पानी की निकासी बंद हो गई है। अब तालाब में पानी भर कर आसपास के घरों में घुस गया। कोई भी अधिकारी व सरपंच सुनने के लिए तैयार नहीं है। गांव में लोगों के नए मकान भी बनाए गए हैं। उनकी दीवारों में दरारें आ गई हैं। मकानों के गिरने का अंदेशा बना हुआ है। -कुलबीर, पूर्व सरपंच।
मामला संज्ञान में आया था, जिसके तुरंत बाद ग्राम सचिव को मौके पर भेज दिया है। निकासी के लिए पंप लगाकर पानी निकालने का काम किया जाएगा और ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा। -शमशेर नैन, बीडीपीओ, उचाना।