फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the news was published, railway station toilets became famous

Jind News: खबर छपने के बाद रेलवे स्टेशन के शौचालय हुए चकाचक

Fri, 22 Nov 2024 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
After the news was published, railway station toilets became famous
सफीदों। नगर के रेलवे स्टेशन के शौचालयों की सफाई व्यवस्था की पोल खोलती हुई खबर के प्रकाशन के बाद रेलवे प्रशासन तत्काल हरकत में आया है। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के सभी शौचालयों के आनन फानन में साफ-सफाई करवाकर उन्हें चकाचक कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सफीदों के रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ भारत मिशन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। स्टेशन के शौचालय गदंगी से अटे थे। इसके अलावा यहां के शौचालयों में शराब की खाली बोतलें व इंजेक्शन पड़े मिले थे। माहौल इस कदर खराब था कि शौचालयों के पास से गुजरने मात्र से ही तीव्र दुर्गंध आती थी। स्टेशन पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे। समस्या को लेकर 22 नवंबर के अंक में समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद सफीदों रेलवे स्टेशन के अधिकारियों की आंखें खुलीं और यहां के शौचालयों की सफाई करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed