फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the fraud was exposed, the decision was taken to conduct compensation survey again.

Jind News: घालमेल उजागर होने के बाद क्षतिपूर्ति गिरदावरी दोबारा कराने का निर्णय

Tue, 02 Dec 2025 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
After the fraud was exposed, the decision was taken to conduct compensation survey again.
प्रमोद राठी
विज्ञापन

जींद। प्रदेश में बाढ़ और बारिश से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए किसानों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। खरीफ फसल सीजन की क्षतिपूर्ति गिरदावरी में गड़बड़ी सामने आने के बाद सरकार ने दोबारा गिरदावरी कराने का निर्णय लिया है। खेतों में वास्तविक फसल की स्थिति और पहले अपलोड की गई रिपोर्ट में मिले अंतर से यह परेशानी आई है।
प्रदेश सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी पटवारी खेतों का सर्वे करें और फोटो पोर्टल पर अपलोड करें। सही जानकारी के आधार पर ही किसानों को उचित मुआवजा मिल सकेगा। पिछली गिरदावरी में कई जगहों पर फसलों की स्थिति ठीक से दर्ज नहीं हुई थी या कहीं-कहीं तस्वीरें मेल नहीं खा रही थीं।
विज्ञापन

अब सरकार ने दोबारा गिरदावरी कराने का फैसला लिया है ताकि खरीफ सीजन के दौरान हुए नुकसान का सही आकलन किया जा सके। इस बीच रबी सीजन की बिजाई होने के कारण दोबारा गिरदावरी कराना विभाग के लिए परेशानी भरा होगा। खेतों में पहले से सरसों जैसी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल गेहूं की बिजाई चल रही है। इससे खरीफ सीजन की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में कठिनाई आएगी। कई जगहों पर खेतों की जुताई भी हो चुकी है जिसके चलते खरीफ के नुकसान का रिकॉर्ड तैयार करना और मुश्किल होगा।

जिला-कुल किसान, एरिया पंजीकृत, पेंडिंग एरिया
अंबाला-8621-51856-5337
भिवानी-79548-470791-108012
फरीदाबाद-2838-21964-6501
फतेहाबाद-23697-140964-23663
गुरुग्राम-11692-57211-1776
हिसार-78600-471788-93349
झज्जर-26695-170607-38585
जींद-23090-147018-8487
कैथल-11418-92284-4137
करनाल-2397-19132-320
कुरुक्षेत्र-12928-81095-17596
महेंद्रगढ़-69653-295133-56780
पंचकूला-419-1477-0000
पानीपत-992-8241, 0000
रेवाड़ी-29032-130869, 17096
रोहतक-19575-123346-32015
सिरसा-39944-267717-51694
सोनीपत-10774-759865-675
यमुनानगर-3540-14267-661
मेवात-16021-109-11346
पलवल-20634-124444-55206
चरखीदादरी-45040-224327-73627
कुल 529199-3100234-606870
वर्जन

सरकार ने खरीफ फसलों की दोबारा गिरदावरी करने के आदेश जारी किए हैं। अब पटवारियों को गिरदावरी के फोटो अपलोड करने होंगे। फिलहाल रबी की फसलों की बिजाई पूरी हो चुकी है।
-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article