{"_id":"682e2d8c433618c505033bf3","slug":"after-stealing-the-house-was-set-on-fire-household-items-were-burnt-jind-news-c-199-1-sroh1006-135067-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान में चोरी करने के बाद लगाई आग, घरेलू सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान में चोरी करने के बाद लगाई आग, घरेलू सामान जला
Thu, 22 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 22 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
जींद। ढिगाना गांव में अज्ञात लोगों ने मकान में चोरी कर आग लगा दी। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ढिगाना निवासी बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का दीपक चंडीगढ की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। वह करीब 10 दिन से अपने लड़के दीपक के पास चंडीगढ़ गया हुआ था। वहां दीपक के पास सुनील का फोन आया कि आपके मकान में आग लगी हुई है। यह सूचना मिलने पर वह अपने मकान पर आया तो देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए थे और मकान में आग लगी हुई थी। जब उसने संदूक में रखे हुए सामान को चेक किया तो संदूक में रखे हुए कपड़े और अन्य सामान जला हुआ मिला। वहां से सोने-चांदी के पुराने आभूषण और 500 रुपये नहीं मिले। आग लगने से घर का सामान, बिस्तर, चारपाई, पंखे, बिजली मोटर, बैंक कापी, प्लाट कॉपी जल गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।