फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After roadways, now auto union also gave a gift to the sisters

Jind News: रोडवेज के बाद अब ऑटो यूनियन ने भी दिया बहनों को तोहफा

Sun, 10 Aug 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
After roadways, now auto union also gave a gift to the sisters
09जेएनडी33- बस स्टेंड पर बस के इंतजार में खड़ी सवारी। संवाद - फोटो : राजेपुर के चित्रकूट में डिप पर बह रहे बाढ़ क पानी के बीच से निकलते लोग।
नरवाना। रक्षाबंधन पर ऑटो यूनियन संगठन ने बहनों को खास तोहफा देते हुए शनिवार को पूरे दिन महिलाओं के लिए किराया फ्री कर दिया। यूनियन की ओर से 30 ऑटो शहर के विभिन्न रूटों पर चल रही हैं जो रेलवे स्टेशन, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड और शहर के प्रमुख चौक तक महिलाओं को निशुल्क ले जाएंगी।
विज्ञापन

यह पहल बहनों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि त्योहार के दिन उन्हें सफर के लिए किसी तरह की परेशानी न हो। इस अवसर पर ऑटो यूनियन प्रधान नरेश, उपप्रधान सतनारायण, विजय, मियां सिंह, रणदीप, रामनिवास, रणबीर, राजेश, ईश्वर, तरसेम, रवि, विक्रम, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस रही मुस्तैद

मुख्य सिपाही भीम सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार पर बस स्टैंड के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौती होता है। कई लोग बहनों को छोडऩे के लिए प्राइवेट वाहनों से आ रहे थे जिससे सड़क पर भीड़ बढ़ गई थी। ऐसे में पुलिस लगातार लोगों को समझा रही थी कि वे अपने वाहन सडक़ पर खड़ा न करें। पुलिसकर्मियों ने खड़ी बाइक और कारों को हटवाया और राहगीरों को सुगम रास्ता उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed