फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After Panchkula, now roadways buses will run for five more districts

पंचकूला के बाद अब पांच और जिलों के लिए चलेंगी रोडवेज की बसें

Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
After Panchkula, now roadways buses will run for five more districts
जींद बस स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : Jind
जींद जिले के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। पंचकूला के अलावा जींद डिपो से पांच अन्य जिलों में बसों का संचालन करने के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। बसों में सफल करने के लिए टिकट आनलाइन बुक होंगे। वहीं एक बस में 30 यात्री ही बैठ सकेंगे। जींद डिपो ने हिसार, सिरसा, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, कैथल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल व चंडीगढ़ के लिए बस चलाने की डिमांड निदेशालय को भेजी थी। इसमें से हिसार, कुरुक्षेत्र, रोहतक, सिरसा व सोनीपत के लिए बस चलाने के लिए हरी झंडी मिल गी है। जींद से हिसार व रोहतक के लिए दो बस चलेंगी। वहीं कुरुक्षेत्र, सिरसा व सोनीपत के लिए एक बस चलेगी। यात्रियों की पर्याप्त संख्या होनेे पर जींद से इन रूटों पर बसों को भेजा जाएगा। रूट के बीच पड़ने वाले स्टॉप से किसी भी यात्री को बस में चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों को रोडवेज की साइट से ही ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। वहीं यात्रियों से 100 किलोमीटर तक एक रुपया प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूला जाएगा। 100 किलोमीटर के बाद 105 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जाएगा। यात्रियों के बस स्टैंड परिसर में पहुंचने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। पंचकूला के बाद जींद से पांच अन्य जिलों में बसों का संचालन शुरू होनेे से यात्रियों को काफी फायदा होगा। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही जींद डिपो से अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रूट समय किराया
जींद से हिसार सुबह 7:30 बजे 84 रुपये
जींद से हिसार दोपहर 12 बजे 84 रुपये
जींद से कुरुक्षेत्र सुबह 8:30 बजे 115 रुपये
जींद से पंचकूला सुबह 11 बजे 220 रुपये
जींद से रोहतक सुबह 7:30 बजे 66 रुपये
जींद से रोहतक सुबह 10: 30 बजे 66 रुपये
जींद से सिरसा सुबह आठ बजे 190 रुपये
जींद से सोनीपत सुबह 8:30 बजे 83 रुपये
यात्री नहीं होने के कारण सफीदों, नरवाना व रोहतक नहीं गईं बसें
यात्रियों की सुविधा के लिए जींद डिपो ने रविवार से सफीदों, नरवाना व रोहतक के लिए बस भेजने की योजना बनाई थी, लेकिन यात्री नहीं होने के कारण इन रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो सका। रोहतक के लिए केवल दो यात्री ही बस स्टैंड परिसर में रविवार को पहुंचे थे। वहीं सफीदों व नरवाना जाने के लिए कोई यात्री नहीं आया। इसके चलते इन तीनों रूटों पर रविवार को बस नहीं चली।
विज्ञापन

अगर सीट बचती हैं और कोई यात्री बस स्टैैंड परिसर में आता है तो उसका वहीं से टिकट बुक कर दिया जाएगा। एक बस में 30 यात्री सफर कर सकते हैं। अगर मान लो कि किसी बस में 20 या 25 सवारी हुई या फिर और सीट बचती हैं तो जो यात्री बस स्टैंड परिसर में आएगा तो उसको बस स्टैंड परिसर मेें कर्मचारियों को बोलकर ऑनलाइन टिकट दिया जाएगा। हमारा प्रयास यही है कि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को लाभ पहुंचे। वहीं मुख्यालय ने पंचकूला के बाद अन्य पांच जिलों में जींद डिपो की बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed